फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikay Chunav: सीतापुर जिले में 28 साल बाद खिला कमल, चार पर भाजपा, दो पर सपा और एक पर राजद विजयी

Sun, 14 May 2023 01:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर

सार

सीतापुर जिले में चार पर भाजपा, दो पर सपा और एक पर राजद विजयी हुई है। चार निर्दलीय भी जीते हैं। सीतापुर, खैराबाद, सिधौली और पैंतेपुर में भगवा लहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के 11 नगर निकायों में अध्यक्ष और सभासद के परिणाम मतगणना के बाद शनिवार को घोषित कर दिए गए। सीतापुर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर 28 साल बाद फिर से कमल खिल गया है। भाजपा प्रत्याशी नेहा अवस्थी ने सपा प्रत्याशी रश्मि जायसवाल को करीबी मुकाबले में 130 वोटों से हरा दिया। जिले में तीन निकायों में भाजपा प्रत्याशियों को जीत मिली है, जबकि एक सीट पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। सपा को दो, राष्ट्रीय जनता दल को एक और चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है।

विज्ञापन


सीतापुर नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी नेहा अवस्थी को 20,964 वोट मिले। उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा की रश्मि जायसवाल को 20,834 वोट हासिल हुए। निर्दलीय प्रत्याशी नीलकमल राठौर को 12,229 वोट मिले।
मिश्रिख-नैमिषारण्य नगर पालिका से निर्दलीय प्रत्याशी मुन्नी देवी ने भाजपा प्रत्याशी सुमन भार्गव को 272 वोटों से हराया। महमूदाबाद नगर पालिका अध्यक्ष पद पर सपा प्रत्याशी मोहम्मद अहमद ने भाजपा प्रत्याशी अंबरीश गुप्ता को 3,589 वोटों से हरा दिया। सपा को 12,630 और भाजपा को 8,041 वोट मिले। यहां भाजपा के बागी अतुल वर्मा को 7,092 वोट मिले।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मुस्लिम बहुल सीटों पर भी भाजपा का दबदबा, BJP के 5 मुस्लिम प्रत्याशी बने नगर पंचायत अध्यक्ष

ये भी पढ़ें - लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल से बातचीत: शहर को लेकर बताई प्राथमिकताएं, बारिश से पहले होंगे ये काम


लहरपुर नगर पालिका से अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी हाजी जावेद ने सपा एमएलसी जासमीर अंसारी की पत्नी पूर्व सांसद कैसर जहां को 2,994 वोट से हरा दिया। हाजी जावेद को 17,484 और कैसर जहां को 14,490 वोट मिले।
बिसवां नगर पालिका से निर्दलीय प्रत्याशी पुष्पू जायसवाल ने भाजपा प्रत्याशी सीमा जैन को 521 वोटों से हरा दिया। पुष्पू जायसवाल को 6,637 और सीमा जैन को 6,116 वोट मिले। खैराबाद नगर पालिका से भाजपा प्रत्याशी बेबी गुप्ता ने निर्दलीय प्रत्याशी राजिया बेगम को 528 वोटों से हरा दिया। बेबी गुप्ता को 9,162 और राजिया बेगम को 8,634 वोट मिले।

सिधौली नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी गंगाराम ने निर्दलीय रामपाल भार्गव को 782 वोट से हराया। गंगाराम को 5,430 और रामपाल भार्गव को 4,648 वोट मिले। हरगांव नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी गफ्फार खां 6,537 वोट पाकर विजेता बने। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी हरिनाम बाबू मिश्रा को 908 वोटों से हराया। हरिनाम को 5,629 वोट मिले।

पैंतेपुर नगर पंचायत से भाजपा समर्थित जैनब जहां को विजेता घोषित किया गया। उन्हें 3,411 वोट और निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी फिरदौस जहां को 3,026 वोट मिले। जैनब जहां 385 वोट से जीतीं।

महोली नगर पंचायत से सपा प्रत्याशी केतुका ने भाजपा प्रत्याशी सरोजनी को 900 वोट से हराया। सपा प्रत्याशी को 7,698 और भाजपा प्रत्याशी को 6,798 वोट मिले। तंबौर नगर पंचायत में राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी तैबुन्निशा ने भाजपा प्रत्याशी झब्बन बेग को 2,808 वोटों से हरा दिया। तैबुन्निशा को 6,511 और झब्बन बेग को 3,703 वोट मिले।

1995 के बाद अब जीती भाजपा
सीतापुर नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी के रूप में 1995 में राधेश्याम जायसवाल चुनाव जीते थे। इसके बाद वह सपा में शामिल हो गए थे। तब से अब तक हुए नगर पालिका के चुनावों में भाजपा ने आजमाइश तो जोर से की, लेकिन सफलता नहीं मिली। करीब 25 साल बाद अब भाजपा प्रत्याशी के रूप में नेहा अवस्थी ने जीत दर्ज कराई है।

काम न आया सियासी दांव, नैमिष में भाजपा की हार


विज्ञापन

गफ्फार के किले को नहीं भेद पाई भाजपा की रणनीति


प्रदेश सरकार के कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही हरगांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। हरगांव में भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए न सिर्फ राही ने ताकत झोंक रखी थी, बल्कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी का कार्यक्रम भी कराया था। लोकसभा क्षेत्र के लिहाज से भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा का क्षेत्र भी हरगांव है। निकाय चुनाव के परिणाम से कहीं न कहीं जनता के बीच दोनों की निजी लोकप्रियता पर भी सवाल खड़ा हो रहा है।



प्रत्याशी पहला दूसरा तीसरा चौथा पांचवां

हरिनाम मिश्र 1123 1249 1356 1147 752

स्नेह मिश्रा 25 28 43 63 25

अवैध मत 124 147 141 135 137
नोट : गफ्फार खां को पोस्टल बैलेट से एक और हरिनाम बाबू मिश्रा को दो वोट मिले हैं
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें