फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: भाजपा पदाधिकारियों को दी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी

Mon, 06 Apr 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
फोटो-36महमूदाबाद में अवध प्रांत कार्यकारिणी बैठक में मौजूद एबीवीपी पदा​धिकारी, सदस्य व कार्
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान शिविर का रविवार को आयोजन किया गया। इसमें सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए इन्हें सभी लोगों तक पहुंचाने की अपील की गई। शिविर में भाजपा लहरपुर देहात, परसेंडी व सकरन मंडल के कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन, कार्यपद्धति, सोशल मीडिया और सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के मुख्य वक्ता सुधाकर शुक्ला, एमएलसी पवन सिंह चौहान, पूर्व विधायक सुनील वर्मा, सचिन मिश्रा, पीयूष मौर्य, अजय भार्गव, प्रखर जायसवाल व अवनीश सिंह ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के गौरवशाली इतिहास की जानकारी दी। जिलामंत्री मनोज गुप्ता ने एमएलसी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। शिविर में ब्लॉक प्रमुख उमाशंकर वर्मा, भगवानदीन त्रिवेदी, शिवम मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें