फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेसियों के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 02 Sep 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करती भाजपा महिला मोर्चा की पदा​धिकारी।
विज्ञापन
सीतापुर। बिहार में कांग्रेस पार्टी के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को कांग्रेसियों ने अपशब्द कहे। इसपर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा का आक्रोश फूट पड़ा। मोर्चा की जिलाध्यक्ष कंचन प्रभा पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसियों के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को परशुराम चौक से पैदल चलकर कांग्रेस कार्यालय का घेराव करना था, लेकिन महावीर पार्क के पास सभी को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। इस दौरान महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कंचन प्रभा पांडेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी नैतिकता खो चुकी है। मातृशक्ति का अपमान करते समय कांग्रेस को यह सोचना चाहिए था कि भारतवर्ष में मातृशक्ति की पूजा होती है।
उन्होंने कहा कि आज पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग लगाकर भाजपाइयों को रोका गया है। हम पुलिस की बैरिकेडिंग से नहीं डरते, लेकिन हम लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं का सम्मान करते हैं। कहा कि कांग्रेस पार्टी यह बात कान खोलकर सुन ले कि हमारे प्रधानमंत्री व उनकी पूज्य मां व मातृशक्ति के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस घृणित घटना के लिए कांग्रेस के युवराज और प्रियंका गांधी को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रद्धा सागर गुप्ता, जया सिंह, ममता डोडेजा, लक्ष्मी पांडेय, कुसुम सिंह, शालिनी लोधी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें