फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता को मुद्दों से भटका रही भाजपा : नसीमुद्दीन

विज्ञापन
पीडीए महापंचायत में पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी को माला पहनाकर स्वागत करते कार्यकर
विज्ञापन
बिसवां। बिसवां में रविवार को आयोजित पीडीए महापंचायत में पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम जनता को सोना खरीदने से बचने की सलाह देते हैं लेकिन खुद लगातार महंगी विदेश यात्राएं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में शायद ही किसी प्रधानमंत्री ने इतनी विदेश यात्राएं की हों जितनी मौजूदा प्रधानमंत्री ने की हैं। नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि गन्ना मंत्री रहते हुए उन्होंने किसानों के हित को प्राथमिकता देते हुए गन्ने के समर्थन मूल्य में ऐतिहासिक बढ़ोतरी कराई थी। उन्होंने दावा किया कि अब तक किसी भी सरकार ने किसानों को इतनी राहत नहीं दी। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार जनता से जुड़े मुद्दों से ध्यान हटाने का प्रयास कर रही है। जबकि महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं। नसीमुद्दीन ने कहा कि यदि प्रदेश में पीडीए की सरकार बनती है तो आम लोगों को राहत मिलेगी। भाजपा के एक विधायक पर कटाक्ष करते हुए नसीमुद्दीन ने कहा कि वह विधानसभा पहुंचने से पहले अपनी गाड़ी छोड़कर साइकिल से जाते हैं, ताकि फोटो खिंचवाकर मीडिया में चर्चा हासिल कर सकें। इस दौरान पूर्व विधायक अनूप गुप्ता, विधायक अनिल वर्मा, एमएलसी जासमीर अंसारी, शमीम कौसर सिद्दीकी, दिग्विजय सिंह देव आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें