सीतापुर। रामकोट पुलिस ने चोरी की बाइक व असलहे के साथ दो लोगों को दबोचा है। इंस्पेक्टर उमाकांत दीपक ने बताया कि सूचना पर शनिवार की भोर इलाके के इमलिया गांव के पास स्थित स्मृति द्वार के सामने से मधवापुर रोड पर दो को दबोचा गया।
एक व्यक्ति ने अपना नाम लहरपुर इलाके के शेख टोला नईबस्ती निवासी शफीक अहमद व दूसरे ने इसी क्षेत्र के गुरुखेत बाजार निवासी ओवैश बताया।
इंस्पेक्टर ने बताया कि इन दोनों के पास से चोरी की एक-एक बाइक, एक-एक देशी तमंचा, कारतूस बरामद किया गया। पुलिस को बताया कि चोरी की बाइकों को दोनों हरदोई जनपद बेचने के लिए जा रहे थे।
इसी बीच दोनों को दबोच लिया गया। आरोपी बाइक चोरी कर फर्जी रजिस्ट्रेशन पेपर तैयार कर बेचने का काम करते हैं।