कल्लीचौराहा (सीतापुर)। मिश्रिख इलाके के काशीपुर गांव के पास पिकअप की टक्कर से मंगलवार शाम बाइक सवार की मौत हो गई। कमलापुर के खेरवा गांव निवासी अंबुज कुमार (38) अपनी पत्नी शांती देवी (35) व बेटी आराध्या (1) के साथ अपनी रिश्तेदारी में रामकोट कस्बा गए थे।
मिश्रिख-सिधौली मार्ग पर काशीपुर गांव के पास बाइक पिकअप से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें सीएचसी मिश्रिख लाया गया। यहां चिकित्सक ने अंबुज को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद मौक से भागे पिकअप चालक का पता लगाया जा रहा है।
ट्रेन से कटकर युवक की मौत
कुंवरगड्डी (सीतापुर)। अटरिया की टिकौली रेलवे क्राॅसिंग के निकट एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। भेडहिय्या मजरा टिकौली निवासी गोपाल (24) किसी काम से टिकौली रेलवे क्राॅसिंग के निकट गए थे। इसी दौरान वह उधर से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गए। मंगलवार को ट्रैक पर उनका शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने आत्महत्या की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।