फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 22 Feb 2025 10:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
संजय की फाइल फोटो।
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को हाईवे पर शुक्रवार देर रात एक वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कारीपाकर निवासी संजय वर्मा (32) शुक्रवार देर शाम बाइक पर सवार होकर एक बरात में शामिल होने मैगलगंज कस्बे के गेस्ट हाउस गए थे। लौटते समय देर रात हाईवे पर मिर्जापुर मोड़ के पास पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
चपेट में आकर वह बाइक समेत सड़क पर जा गिरे, मौके पर ही उनकी मौत हो गई। संजय ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। वाहन चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग गया। इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें