फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराए बाइक सवार दंपती, युवक की मौत

Sun, 22 Dec 2024 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कमलापुर (सीतापुर)। महानंदपुरवा के पास शनिवार को बाइक सवार दंपती ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गए। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक पत्नी व बच्चे के साथ बेटी की ससुराल जा रहे थे।
विज्ञापन

बाराबंकी के घुंघटेर थाना क्षेत्र के बरगदी निवासी जाहिद (48) अपनी पत्नी जाहिदा व पुत्र नियाज के साथ ठिठूरा में अपनी बेटी की ससुराल आए थे। दोपहर 3:30 बजे वह कुचलाई गांव स्थित अपनी दूसरी पुत्री की ससुराल जाने के लिए निकले। तभी महानंदपुरवा के पास उनकी बाइक व ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर हो गई।
ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी सिधौली पहुंचाया, जहां से जाहिद अली को लखनऊ रेफर कर दिया गया। अटरिया के पास रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि जाहिद की पत्नी व बेटे को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें