फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

Sun, 24 Aug 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। हाईवे पर भुड़कुड़ा गांव के पास रविवार को अज्ञात वाहन बाइक से टकरा गया। हादसे में लखीमपुर खीरी के मितौली कस्बा निवासी शबनम (40) की मौत हो गई।
विज्ञापन

शबनम बाइक पर अपने बेटे अरसलाम (18) और फरहान (4) के साथ शनिवार को खैराबाद स्थित मायके आई थीं। उनके भाई इमरान की मंगनी थी। वापस जाने समय अरसलाम बाइक चला रहे थे। दोपहर के समय गांव के पास पीछे से आ रहा वाहन बाइक से टकरा गया। इससे बाइक सवार तीनों लोग दूर जा गिरे। टक्कर मारने वाला वाहन चालक वाहन लेकर भाग गया।
स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी महोली में भर्ती कराया गया, जहां शबनम को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों बेटों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इंस्पेक्टर दिलीप चौबे ने बताया कि वाहन की तलाश जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें