रामकोट (सीतापुर)। हाईवे पर मंगलवार देर रात वैन की टक्कर लगने से बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई, जबकि पुत्र की हालत नाजुक बनी हुई है।
महोली के तकिया गांव निवासी अशोक (35) अपने पुत्र नैतिक (10) के साथ मंगलवार देर रात जिला मुख्यालय से दवा लेकर बाइक से घर जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ौरा पुल के निकट पीछे से आ रही वैन की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान अशोक की मौत हो गई। नैतिक का इलाज चल रहा है।