फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sat, 08 Nov 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटा सीतापुर। तंबौर के गोंधिया में शुक्रवार रात पिकअप व बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई वहीं दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

बरई जलालपुर निवासी अजीत कुमार (30) बाइक से तंबौर कस्बा जा रहे थे। उनके साथ बाइक पर कुरतहिया गांव निवासी रामेंद्र (35) और शिवा (32) भी थे। रात करीब आठ बजकर 15 मिनट पर गोंधिया में कृषक सेवा केंद्र के नजदीक रेउसा की तरफ से आ रही पिकअप उनकी बाइक से टकरा गई।
विज्ञापन


हादसे में तीनों बाइक सवार जख्मी हो गए। तीनों को सीएचसी तंबौर लाया गया। जहां चिकित्सकों ने अजीत को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष बृजेश राय ने बताया कि अन्य दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें