गोंदलामऊ। मरेली गांव में आठ दिन पूर्व 30 राशनकार्ड धारकों ने कोटेदार पर राशन चोेरी का आरोप लगाया था। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी मिश्रिख को एक शिकायती पत्र सौंपा था। बुधवार को एक जांच टीम मरेली गांव में प्रकरण की जांच करने पहुंची। जांच अधिकारी ने ग्रामीणों के सामने माना कि कोटेदार ने राशन की चोरी की थी। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बुधवार को जब जांच टीम मरेली गांव पहुंची तो ग्रामीण इकट्ठा हो गए। जांच अधिकारी पूर्ति निरीक्षक मिश्रिख आलोक कुमार ने ग्रामीणों के सामने बताया कि कोटेदार मरेली मीरा मिश्रा ने अप्रैल माह के राशन की चोरी की है। वहीं, पूर्ति निरीक्षक ने यह भी कहा कि गोदाम में मई माह का राशन लगा हुआ है। कोटेदार ने अप्रैल के राशन को गायब कर दिया।
अगर वह अप्रैल माह का चोरी किया हुआ राशन नहीं बांटेंगे तो एफआई आर दर्ज कराई जाएगी। अप्रैल के राशन को गायब करने की बात के बाद भी जांच अधिकारी पूर्ति निरीक्षक ने कोटेदार को समय देने की बात ग्रामीणों से कही। इसके बाद ग्रामीणों ने अपनी नाराजगी जाहिर की।
वहीं, जांच अधिकारी मिश्रिख के पूर्ति निरीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि जांच करने गए थे, जो वीडियो वायरल है वो सही है। फाइल बनाई जा रही है। उपजिलाधिकारी की संस्तुति के बाद कोटेदार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।