फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आए बाइक सवार, दो की मौत; तीसरे साथी की हालत नाजुक

Tue, 14 Apr 2026 11:00 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि, तीसरे साथी की हालत नाजुक है। शादी समारोह में जा रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीतापुर में सोमवार देर रात बाइक सवार तीन युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए। हादसे में दो की मौत हो गई। जबकि, तीसरे साथी की हालत नाजुक है। उसे जिला अस्पताल से लखनऊ के लिए रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


हादसा इमलिया सुल्तानपुर के निजामपुर के पास हुआ। हादसे में अंकुल (22) और देवीदास (24) की मौत हुई है। जबकि, विष्णु कुमार (23) की हालत नाजुक बनी हुई है। तीनों खैराबाद के दसई खेड़ा के रहने वाले थे। तीनों युवक शादी समारोह में शामिल होने बाइक से कचनार जा रहे थे।

बताया गया कि बाइक अंकुल चला रहा था। निजामपुर के पास उसका बैलेंस बिगड़ा और बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। लोगों की मदद से तीनों को सीएचसी पहुंचाया गया। वहां पर डॉक्टर ने अंकुल और देवीदास को मृत घोषित कर दिया। विष्णु को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें