फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बैल से टकराई बाइक, बालक की मौत

Tue, 14 Apr 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। हरगांव इलाके के सेमरीभान में रविवार रात एक बाइक बाइक बैल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दंपती जख्मी हो गए, जबकि उनके पुत्र की मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शहर के मोहल्ला मुंशीगंज निवासी रिंकू शर्मा (40) पत्नी व पुत्र कृष्णा शर्मा (5) के साथ बाइक से हरगांव की तरफ गये थे। रविवार रात करीब साढ़े दस बजे वह सीतापुर मुख्यालय की ओर आ रहे थे। इलाके के सेमरीभान गांव में वह बैल से टकरा गये। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को सीएचसी हरगांव में भर्ती कराया। वहां से कृष्णा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष बलवंत शाही ने बताया कि जिला अस्पताल ले जाते समय ही रास्ते में कृष्णा की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें