फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: डंपर से टकराई बाइक सौ मीटर तक घिसटी, किशोरी की मौत

Thu, 15 May 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में हादसे के बाद जमा भीड़।
विज्ञापन
झरेखापुर (सीतापुर)। देहात क्षेत्र के नानकारी पुलिया के पास बुधवार को एक डंपर व बाइक की टक्कर हो गई। इसमें एक किशोरी की मौके पर मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद बाइक 100 मीटर तक घिसटती चली गई।
विज्ञापन

तालगांव के गोविंदपुर गांव निवासी अरुण (18) बाइक से आरती (22), मानसी (14) व राज (2) के साथ रिश्तेदार के तिलक समारोह में शामिल होने पहाड़पुर गांव जा रहे थे। रास्ते में नानकारी पुलिया पर सड़क पार करते समय लखीमपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर से टकरा गए। बाइक टकराकर नीचे फंस गई और सभी करीब सौ मीटर तक घिसटते चले गए। हादसे में मानसी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अरुण, आरती व राज गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर विमल गौतम ने बताया कि वाहन कब्जे में हैं। घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें