थानगांव (सीतापुर)। एक बाइक आग का गोला बन गई। बुधवार को दवा लेकर वापस जाते समय एक व्यक्ति की बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक धू-धू कर जलने लगी। इससे वहां हड़कंप मच गया।
आननफानन में लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक बाइक जल गई थी।
थानगांव थानाक्षेत्र के सरैंया भटपुरवा निवासी हवलदार बुधवार की अपनी दवा लेने हलीमनगर गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दवा लेकर वापस आने के लिए उसने जैसे ही बाइक में किक मारी कारबेटर से निकली एक चिंगारी ने अचानक आग पकड़ ली।
देखते ही देखते बाइक धू-धू कर जलने लगी। सड़क पर बाइक को आग का गोला बनी देख वहां पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने फौरन इसकी खबर पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई। तब तक बाइक पूरी तरह से जल चुकी थी।