फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: संधि पूजा में 108 दीपक जलाकर मां को दी विदाई

Sat, 12 Oct 2024 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
सं​धि पूजा में शामिल महिलाएं।
विज्ञापन
सीतापुर। श्री श्री सर्वजनिन दुर्गोत्सव में महाअष्टमी व नवमी पूजा धूमधाम से मनाई गई। कमेटी की ओर से विधि-विधान से पूजन किया गया। महाअष्टमी व नवमी पूजा, पुष्पांजलि संधि पूजा, हवन व महाआरती करते हुए मां को विदाई दी। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन

मां के शृंगार के साथ धूप, सिंदूर, पुष्प, फल आदि वस्तुओं से श्रद्धालुओं ने अपनी पूजा प्रारंभ की। इसके बाद व्रत धारण किए हुए श्रद्धालुओं ने मां को पुष्पांजलि अर्पित की। कन्या पूजन के दौरान सभी महिलाओं ने कन्याओं को मुंह मीठा कराते हुए दान दक्षिणा दी।
मां को चावल, सात प्रकार की सब्जी, खीर का भोग लगाया। संधि पूजा में महिलाओं ने 108 कमल के पुष्प के साथ दीपक जलाकर अपनी मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना की। रंजीत दास, वंदना राय, रामलखन शुक्ला, सुधा विश्वास आदि ने हवन करके मां को विदाई दी। इस अवसर पर एनएन चटर्जी, रंजीत दास, संजीव दास, आकाश राय, विश्वजीत पोले आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें