सीतापुर। बाइक चोरी कर उसके पुर्जे बेचने वाले चार शातिरों को शहर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से सात बाइकें व पुर्जे बरामद हुए हैं। शहर कोतवाल अनूप शुक्ला के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर कोतवाली देहात के गौरियाकलां निवासी सौरभ त्रिवेदी, श्याम किशोर सिंह उर्फ कल्लू, संदना के लोधपुरवा अनोगी निवासी सूरज और कमलापुर के चंदेहरा निवासी भानू उर्फ प्रशांत लोध को श्यामनाथ रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया गया।
निशानदेही पर आरोपियों के पास से सात बाइकें, पुर्जे, वाहन खोलने के उपकरण बरामद हुए हैं। पूछताछ में पता चला कि आरोपी बाइक चोरी करते थे, फिर उनके पुर्जों को अलग-अलग कर बेच लेते थे। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
यहां से चोरी की थी बाइकें
उपनिरीक्षक हर्षित सिंह ने बताया कि चोरों ने 27 अगस्त को मोहल्ला गोडियन टोला से, 11 सितंबर को आवास विकास काॅलोनी, 11 अगस्त को संदना के गांव गोपालपुर, दो महीने पहले सहगल स्कूल से बाइकें चोरी की थी। इसके अलावा नवंबर में जेल गेट से बुलेट चोरी हुई थी। बाइक बरामद हो गई है।