फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक नेे साइकिल सवार को रौंदा, मौत

Sun, 15 Nov 2015 10:36 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
साइकिल से गांव जाने के लिए निकले एक व्यक्ति को रविवार की सुबह खैराबाद इलाके में मछरेहटा चुंगी के निकट एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



शहर कोतवाली इलाके के बुद्वनगर निवासी बलवंत सिंह यादव (55) पुत्र बंशीधर रविवार की सुबह करीब छह बजे अपने गांव खैराबाद इलाके के खुरेहटा जाने के लिए घर से निकला था। जब वह साइकिल से खैराबाद थानाक्षेत्र के मछरेहटा चुंगी के निकट पहुंचा, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक टक्कर मार कर निकल गया।

ट्रक की टक्कर से बलवंत सिंह मरणासन्न हो गया। सूचना पाकर खैराबाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने बलवंत सिंह को मृत घोषित कर दिया। परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें