फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बेंच प्रेस पाॅवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप संपन्न, 98 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Tue, 13 Oct 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
अति​थियों के साथ मौजूद विजयी ​​खिलाड़ी। 
विज्ञापन
सीतापुर। पाॅवरलिफ्टिंग इंडिया की जिला इकाई ने रविवार को जिला स्तरीय बेंच प्रेस चैंपियनशिप आयोजित की। अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने इसका शुभारंभ किया। इसमें सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर और मास्टर्स वर्ग के 98 महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


विजेताओं को पदक और प्रमाणपत्र मिले। प्रत्येक वर्ग के स्ट्रॉन्ग मैन और स्ट्रॉन्ग वुमन को शील्ड व 1100 रुपये नकद पुरस्कार दिया गया। नैतिक राज (सब-जूनियर), अमृत सिंह (जूनियर), आकाश कुमार (सीनियर) और रजी अहमद (मास्टर्स) स्ट्रॉन्ग मेन बने। महिला वर्ग में भूमिका भट्ट स्ट्रॉन्ग वुमन चुनी गईं। कैलाश नाथ मिश्रा ने डबल मास्टर्स (50+ वर्ष) वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। ये विजयी खिलाड़ी अब 23 से 25 अक्तूबर 2026 को गाजियाबाद में राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें