फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: बस यात्रियों को अखर रहा बढ़ा किराया, निजी वाहन की ओर कर रहे रुख

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। परिवहन निगम की बसों का किराया बढ़ जाने के साथ ही यात्रियों का रुझान निजी वाहनों की ओर बढ़ने लगा है। उनका मानना है कि निजी वाहनों का किराया कम होता है और ये मंजिल तक जल्दी भी पहुंचा देते हैं। इससे निजी वाहन संचालकों की आमदनी में वृद्धि हो रही है, वहीं डग्गामार वाहनों की पौबारह।
विज्ञापन


हाल ही में परिवहन निगम ने बसों पर प्रति किलोमीटर 25 पैसे की वृद्धि की है। अब तक जब कभी भी किराया बढ़ता था तो पांच या दस पैसे की वृद्धि होती थी और इससे यात्रियों की जेब पर इतना असर नहीं पड़ता था। अचानक इतनी वृद्धि मुसाफिरों को इस महंगाई के दौर में अखर रही है। जहां पहले लखनऊ जाने के लिए लोगों को 108 रुपये देने पड़ते थे, अब वहां का किराया 130 रुपये हो गया है।
एकदम से किराए में 22 रुपये बढ़ गए। ऐसे ही पहले लखीमपुर जाने के लिए लोगों को 56 रुपये देेने पड़ते थे लेकिन अब 68 रुपये देने पड़ते हैं। इसी के साथ मिश्रिख, नैमिषारण्य, हरदोई और महोली जाने के लिए भी बसों के टिकट के रेट बढ़े हैं। दरअसल यह रूट इसलिए महत्वपूर्ण हैं कि अधिकांश लोगों को अलग-अलग कामों के लिए यहां जाना होता है। जैसे अधिकांश जिले के लोग राजधानी में सरकारी अथवा प्राइवेट नौकरी करते हैं। इसलिए इस रूट पर अधिक लोगों का आना जाना होता है।
विज्ञापन

वहीं मिश्रिख और नैमिषारण्य तीर्थ स्थल की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। यहां पर हर अमावस्या या अन्य धार्मिक दिनों में काफी श्रद्धालु आते हैं। इसी तरह से महोली तहसील से भी अधिकांश व्यापारी खरीददारी के लिए जिला मुख्यालय में आते हैं। लोगों को निजी वाहनों में चलने से किराया तो कम देना ही पड़ता है। साथ ही एक फायदा यह भी है कि वह उनको गंतव्य तक जल्दी ही पहुंचाते हैं। भले ही वह डग्गामार क्यों न हो लेकिन यात्री अपना समय और पैसा बचाने के लिए निजी वाहनों से सफर करना सही समझते हैं।
निजी वाहन और परिवहन बसों की तुलना
स्थान निजी वाहन रोडवेज बस किराया
लखनऊ 90 130
लखीमपुर 60 68
महोली 30 34
नैमिषारण्य 35 49
हरदोई 70 104
मिश्रिख 25 32

इनसेट
जोखिम में न डालें जान
एआरएम राकेश कुमार ने बताया कि परिवहन निगम ने प्रदेश स्तर से यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर करने के लिए किराया बढ़ाया है। यात्रियों को चाहिए कि वह किराया बचाने के चक्कर में अपनी जान को जोखिम में डालकर डग्गामार वाहनों से सफर न करें। परिवहन निगम की बसों से यात्रा करना बहुत सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें