फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामेश्वरमधाम समेत 21 धार्मिक स्थलों की संवरेगी सूरत

Sun, 12 May 2019 11:47 PM IST
आलोक alok न्यूज डेस्क, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के धार्मिक स्थलों की सूरत बदलेगी। बदहाल मंदिर और दरगाहों का जीर्णोद्धार होगा। इसके लिए 21 स्थलों को चयनित किया गया है। इनके सौंदर्यीकरण के लिए 2 करोड़ 35 लाख रुपये खर्च होंगे। इन स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन


सीतापुर जिले के गंवई इलाकों में प्राचीनतम धार्मिक मंदिर और दरगाहें हैं। पर रख-रखाव के समुचित प्रबंधन न होने से यह स्थल न सिर्फ जर्जर हैं, बल्कि इसकी सूरत बदरंग है।

जबकि हिंदू और मुसलिम समाज की आस्था के प्रतीक इन स्थलों पर श्रद्धालु-भक्तों की अच्छी-खासी भीड़ जुटती है। ऐसे में इनकी जीर्णशीर्ण हालत को दुरुस्त करने के लिए लगातार क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा मांग की जा रही थी। इसे देखते हुए पर्यटन महकमे ने जर्जर एवं खस्ताहाल धार्मिक मंदिरों और दरगाहों के जीर्णोद्धार की योजना बनाई है।
विज्ञापन


योजना के तहत ब्लॉक रेउसा स्थित अज्जैपुर झील का सौंदर्यीकरण होगा। इस पर 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। मनवा पर्यटन स्थल, रामकोट स्थित रामेश्वरमधाम स्थल व बाबा जंगलीनाथ शिव मंदिर का विकास होगा।

इसी प्रकार ब्लॉक लहरपुर के ताहपुर, चकले बाबा मंदिर, सिडकिड़ा बेहटा का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण, महाराज नगर में दशहरा मेला एवं तालाब का सौंदर्यीकरण, ग्रामसभा बन्नी घुरैन स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण की बाउंड्रीवाल निर्माण व सौंदर्यीकरण कार्य होगा।

इस पर दस-दस लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। खम्भापुरवा स्थित खम्भेश्वर मंदिर प्रांगण की बाउंड्रीवाल का निर्माण एवं झील तथा प्रांगण का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। विधानसभा महोली के ग्राम ब्रम्हावली में स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर का सौंदर्यीकरण होगा।

इसी विधानसभा के सील्हापुर गांव स्थित सिलहट देवी धाम मंदिर का प्रवेश द्वार व सौंदर्यीकरण, बन्नी धर्मशाला महमूदाबाद नगर को विकसित किया जाएगा। इस पर 10-10 लाख खर्च होंगे।

बनेहरा में बीरबल की दरगाह, लक्ष्मीपुर शिवाला, भोजेपुर मंदिर का सौंदर्यीकरण, ग्रामसभा पाताबोझ मेें शिवाला मंदिर एवं महावीरन मंदिर का सौंदर्यीकरण, मुल्लाभीरी मंदिर का पर्यटन विकास, मोहल्ला अम्बर सरांय में पक्का तालाब एवं रामलीला मैदान की बाउंड्रीवाल बनेगी।

यहां के दो प्राचीन मंदिरों का सौंदर्यीकरण होगा। ग्राम उल्जापुर में स्थित बिहारी जी मंदिर का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इन कार्यों पर भी दस-दस लाख रुपये व्यय होंगे।

कोरौना डगरहा धाम का पर्यटन विकास, नैमिषारण्य की ग्राम पंचायत भैरमपुर विकासखंड मिश्रिख स्थित मौनी कुटी स्थल पर सुलभ प्रसाधन का निर्माण एवं बिसवां नगर स्थित शीतला माता मंदिर स्थित तालाब एवं बाउंड्रीवाल का निर्माण किया जाएगा। इस पर 15-15 लाख रुपये खर्च होंगे। सभी कार्य जिला योजना से कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें