फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: खेत की मिट्टी खोदने से रोकने पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर। बिना इजाजत खेत से मिट्टी खोद रहे दबंगों को खेत स्वामी ने रोका तो उसकी पिटाई कर दी और ट्रैक्टर लेकर भाग गए। कोतवाली लहरपुर के पोंगलीपुर निवासी राकेश सिंह ने बताया कि बीते रविवार को उनके खेत से कुछ लोग मिट्टी खोद रहे थे। गांव वालों ने उन्हें इसकी जानकारी दी तो वह खेत पर पहुंचे। आरोप है कि वहां गांव के ही अवधेश सिंह, अमन सिंह, चमन सिंह व रमन सिंह ट्रैक्टर लगाकर मिट्टी खोद रहे थे। उन्होंने मिट्टी खोदने से रोका तो आरोपियों ने उनकी पिटाई कर दी। उन्होंने मंगलवार को पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें