सीतापुर। थाना सदरपुर के खुसुरवा निवासी युवक ने गांव के ही कुछ लोगों पर जमीन के विवाद में उसकी पिटाई करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव के नीरज कुमार ने बताया कि अमित कुमार, ललित कुमार व उर्मिला जबरन उनकी जमीन पर निर्माण कार्य करवा रहे थे। इसका विरोध करने पर गालीगलौज करते हुए उनकी पिटाई कर दी। (संवाद)