फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधारी मांगने पर दुकानदार को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसवां (सीतापुर)। उधारी मांगने से भड़के दबंगों ने करीब 50 लोगों के साथ मिठाई विक्रेता की दुकान पर धावा बोल दिया। दुकानदार जब तक कुछ समझते दबंगों ने उस पर हमला करते हुए जमकर धुन दिया। पिटाई के दौरान दुकानदार से पांच हजार रुपये भी छीन लिए।
विज्ञापन

पुलिस ने छह नामजद आरोपियों समेत 50 अज्ञात के खिलाफ लूट व मारपीट का केस दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के बेलझरिया गांव में रहने वाला रवि कुमार कश्यप घर के पड़ोस में ही मिठाई की दुकान चलाता है। गांव के मेराज ने उसकी दुकान से उधार सामग्री ली थी। रवि के मुताबिक चार दिन पहले उसने उधारी मांगी।
इस पर मेराज ने उधार की रकम अदा कर दी। आरोप है कि इससे खुन्नस खाए मेराज, चांद, रियाज, आलम, सलमान व बड़ मियां सहित करीब आधा सैकड़ा लोग शुक्रवार रात उसकी दुकान पर आ धमके। उन्होंने रवि की पिटाई शुरू कर दी। अफरातफरी के बीच पांच हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ओपी तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर छह नामजद व 50 अज्ञात के खिलाफ लूट व मारपीट का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें