फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ साहब, आप यहां पर रुक नहीं पाएंगे

विज्ञापन
परसेंडी में क्षेत्र पंचायत की बैठक बोलते कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही। - संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
खैराबाद/लहरपुर। परसेंडी ब्लॉक में भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर कारागार राज्यमंत्री भड़क गए। राज्यमंत्री बोले, अगर आलोक व पुष्पेंद्र ब्लॉक में दिखाई पड़े तो इनके खिलाफ गुंडा एक्ट लगवा दूंगा। बीडीओ साहब आप यहां पर रुक नहीं पाएंगे। इस दौरान राज्यमंत्री व सपा विधायक के बीच मुद्दों को लेकर तीखी बहस भी हुई।
विज्ञापन

परसेंडी ब्लॉक में गुरुवार को सभी क्षेत्र पंचायतों, प्रधानों व जिला पंचायत सदस्यों के साथ विकास कार्यों की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें कुछ सदस्यों ने भ्रष्टाचार की मंत्री से शिकायत की। दलालों के माध्यम से यहां पर बजट बनाने की बात कही। इसको सुनकर मंत्री भड़क गए। माइक पकड़कर बोले, क्या यहां पर जेई है, तो आवाज आई वह नहीं है।
इस पर बीडीओ से कहा, क्या आलोक व पुष्पेंद्र ब्लॉक के कर्मचारी हैं तो बीडीओ ने कहा नहीं हैं। इस पर मंत्री ने कहा कि अगर ये लोग ब्लॉक में दिखाई दिए तो गुंडा एक्ट लगवा दूंगा। एक पर 302 का मुकदमा चल रहा है, किसी को छोडूंगा नहीं। बीडीओ साहब आप भी यहां पर ठहर नहीं पाएंगे। मंत्री के ये बोल सुनकर हर कोई हैरान रह गया।
विज्ञापन

ब्लॉक का स्टीमेट हम बनाएंगे
मंत्री ने कहा कि इस बार ब्लॉक का स्टीमेट हम बनाएंगे। मंत्री ने ब्लॉक में हुए भ्रष्टाचार के बारे में बताया कि 126 कार्यों के प्रस्ताव बैठक में पारित हुए थे, जिसमे मात्र 26 ही कार्यों में करोड़ों का घोटाला कमिश्नर की जांच में पाया गया था। जिसमें जेई पुष्पेंद्र पर कार्रवाई के आदेश भी हुए थे। क्षेत्र पंचायतों का आरोप है कि ब्लॉक में इतना बड़ा घोटाला होने के बाद भी जेई पुष्पेंद्र यहां से हटाने के बावजूद भी आज भी स्टीमेट तैयार कर रहे है। वर्तमान में जेई तो ललित वर्मा हैं, उनका सारा काम पुष्पेंद्र व उसका मुंशी आलोक सिंह करता हैं।
सपा विधायक से नोकझोंक
सपा विधायक अनिल वर्मा ने सरकार की खामियां गिनाना शुरू की तो मंत्री ने विधायक को रोका। कहा कि आप यहां विकास पर चर्चा के लिए आए हैं, न कि सरकार की खामियों को गिनाने के लिए। इस पर दोनों में तीखी नोंकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें