सीडीओ एसके सिंह शुक्रवार को ब्लॉक रेउसा का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। दफ्तर में सन्नाटा देख वह दंग रह गए। वहां पत्रवाहक व कंप्यूटर ऑपरेटर ही मौजूद मिले। जबकि बीडीओ समेत पांच कर्मी गैरहाजिर थे।
नाराज सीडीओ ने गैरहाजिर अफसर व कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने के साथ स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैं।
शुक्रवार सुबह 10 बजे थे। सीडीओ यहां औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्हें कार्यालय में कोई जिम्मेदार अफसर व कर्मी मौजूद नहीं मिला।
बीडीओ रामआसरे सिंह, एडीओ रामऔतार, लिपिक संतोष कुमार निगम, सहायक लेखाकार विजय कुमार टंडन व उर्दू अनुवादक मो. जुबेर गैरहाजिर मिले।
दफ्तर में महज पत्रवाहक कन्हई लाल व कंप्यूटर ऑपरेटर अनूप कुमार ही उपस्थित पाए गए। इस पर नाराजगी जताते हुए सीडीओ ने सभी गैरहाजिर अफसर-कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगने के साथ एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।