फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: शिवा के मॉडल को बेसिक शिक्षा मंत्री ने सराहा

Sat, 14 Dec 2024 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
​​शिवा को सम्मानित करते ​शिक्षा मंत्री।
विज्ञापन
सीतापुर। रेन डिडेक्टर का मॉडल बनाने पर शिवा मिश्रा को बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने शनिवार को लखनऊ में सम्मानित किया। शिवा को शिक्षकों ने बधाई दी है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय आविष्कार कार्यक्रम के तहत शनिवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रदेश स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी हुई। इसमें विभिन्न जनपद स्तरीय विजेता छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने मॉडल प्रस्तुत किए।
विकासखंड महमूदाबाद के कंपोजिट विद्यालय महमूदाबाद के कक्षा सात के छात्र शिवा मिश्रा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से केवल ब्लॉक ही नहीं बल्कि पूरे जनपद का नाम रोशन किया। शिवा ने महज 800 रुपये में रेन डिडेक्टर बनाया है। इसकी मदद से बारिश के समय कपड़ों शेड के नीचे पहुंच जाएंगे। मॉडल की खूबियों को देखकर बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने शिवा को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व शिवा ने जनपद स्तर पर भी आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया था। शिवा की इस उपलब्धि पर विद्यालय की विज्ञान शिक्षिका वंदना गिरी, गणित शिक्षक पुनीत वर्मा ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें