अराजकतत्वों ने मंगलवार देर शाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय के ठीक सामने स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक के प्रबंधक महेंद्र सिंह की कार में तोड़फोड़ की। घटना को लेकर शाखा प्रबंधक कुछ नहीं बता रहे हैं। घटना को नोट बंदी में बैंक शाखा से लोगों को हो रही दिक्कतों से जोड़ कर देखा जा रहा है। खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी।
एसपी कार्यालय के ठीक सामने पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा है। शाखा प्रबंधक महेंद्र सिंह की कार एसपी कार्यालय के पीछे स्थित होटल के पास खड़ी थी। मंगलवार देर शाम कुछ अराजकतत्वों ने गाड़ी के शीशे तोड़ डाले और कार को क्षतिग्रस्त कर दिया।
कुछ देर बाद जब शाखा प्रबंधक गाड़ी के पास पहुंचे तो कार की हालत देख वह घबरा गए। गाड़ी किसने और क्यों तोड़ी, इसको लेकर शाखा प्रबंधक कुछ नहीं बता रहे हैं। घटना को लोग नोटबंदी से जोड़ कर देख रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।