फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई टीम ने बैंक मैनेजर को घूस लेते दबोचा

Tue, 08 Sep 2015 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ से आई सीबीआई टीम ने मंगलवार को इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक दिनेश कुमार नेगी को घूस लेते रंगे हाथ दबोच लिया। बैंक मैनेजर किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए ग्रामीण से 10 हजार रुपये घूस मांग रहा था। टीम ने तीन हजार रुपये देते हुए उसे पकड़ा।
विज्ञापन


टीम आरोपी बैंक प्रबंधक को अपने साथ लखनऊ ले गई। वहां उससे पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस ने मामले की जानकारी से इन्कार किया है।

अटरिया के मऊ गांव निवासी रामबहादुर सिंह ने बताया कि इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक शाखा से किसान क्रेडिट कार्ड बनवाना था। उसने शाखा प्रबंधक दिनेश कुमार नेगी से संपर्क किया। कई बार की भागदौड़ के बाद क्रेडिट कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन काम नहीं हुआ।

आरोप है कि इसके बाद शाखा प्रबंधक ने उससे क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए दस हजार रुपये मांगे। पांच हजार रुपये पेशगी और पांच हजार रुपये काम होने के बाद देने को कहा था।
विज्ञापन


रामबहादुर ने बताया कि शाखा प्रबंधक द्वारा रिश्वत मांगने को लेकर उसने सीबीआई टीम लखनऊ को सूचना दी। जिस पर सीबीआई टीम ने शाखा प्रबंधक को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई। उसने शाखा प्रबंधक को तीन हजार रुपये पेशगी के तौर पर देने और बाकी रकम काम होने के बाद देने की बात पर राजी कर लिया।

इसके बाद सीबीआई टीम ने केमिकल लगे तीन हजार रुपये रामबहादुर को थमा दिए। मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे सीबीआई टीम बैंक के आसपास लग गई। इस बीच किसान रुपये लेकर शाखा प्रबंधक के पास पहुंचा और नोटों की गड्डी उसे थमा दी।

जैसे ही शाखा प्रबंधक ने रिश्वत ली, सीबीआई टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। शाखा प्रबंधक से टीम ने तीन हजार रुपये लेकर उसे सील कर दिया। कागजी कार्रवाई के बाद टीम आरोपी शाखा प्रबंधक को लेकर लखनऊ रवाना हो गई।

एसओ चंद्रभान यादव का कहना है कि शाखा प्रबंधक को सीबीआई टीम द्वारा पकड़े जाने की सूचना मिली है, लेकिन सीबीआई ने उनसे कोई संपर्क नहीं किया और न ही इस मामले की पूरी जानकारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें