लहरपुर। भवानीपुर में प्रदेश की पहली बंजारा टाउनशिप आकार ले रही है। बुधवार को इन परिवारों की महिला मुखिया का मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थी के रूप में बैंक खाता खुलवाया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर बीडीओ लहरपुर शैलेंद्र सिंह की टीम ने शिविर लगवाकर सभी लाभार्थियों का इंडियन बैंक में बचत खाते खुलवाएं।
मोहल्ला ठठेरी टोला में घूमंतू समाज के 133 परिवार अग्निशमन केंद्र की जमीन पर कब्जा कर रह रहे थे। डीएम डॉ. राजा गणपतिआर ने इन्हें विस्थापित करने की कार्ययोजना तैयार कराई थी। इसके तहत भवानीपुर में इन्हें विस्थापित कर 133 परिवारों को प्लांट आवंटित किए गए हैं।
यहां आवासों के साथ ही टाउनशिप बाउंड्रीवॉल, प्राथमिक विद्यालय सहित तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इन आवासों का पैसा सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में आएगा।
इसी कारण बुधवार को शिविर आयोजित कर लाभार्थियों के बचत बैंक खाता खुलवाए गए।