फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएएमएस डॉक्टर कराते मिले डिलीवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। एसडीएम सदर व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को शहर के बट्सगंज इलाके में चल रहे सीतापुर हेल्थ सेंटर पर छापा मारा। वहां पर बीएएमएस डॉक्टर डिलीवरी करते हुए मिले। अस्पताल में कूड़ा प्रबंधन नियम की धज्जियां उड़ाई जा रही थी। पंजीकृत चिकित्सक गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन

आशा बहुए कमीशन लेकर मरीजों को भर्ती करा रही थी। इस पर अस्पताल प्रशासन को नोटिस जारी किया गया है। तीन दिन में जवाब मांगा है। एसडीएम सदर अमित भट्ट ने सीतापुर हेल्थ सेंटर पर छापा मारा। यहां पर पंजीकृत सभी चिकित्सक गैर हाजिर मिले। अस्पताल में नियम विरुद्ध बीएएमएस डॉक्टर डिलीवरी कर रहे थे।
आशा बहुए सरकारी अस्पताल से मरीज बुलाकर यहां पर लाती मिली। वह कमीशन के बदले अस्पताल में भर्ती करा रही थी। अस्पताल परिसर में कूड़ा प्रबंधन नियम की धज्जियां उड़ाई जा रही थी। जबकि मरीज व अस्पताल में भर्ती मरीजो का ब्यौरा मांगा तो कोई भी जिम्मेदार ब्यौरा नहीं दिखा सका। अस्पताल प्रशासन द्वारा एसडीएम सदर का कोई सहयोग भी नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें