फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने बैंकमित्र से 4.72 लाख लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में लखीमपुर के एक बैंक मित्र को निशाने पर लेकर बदमाशों ने चार लाख 72 हजार कैश, दो मोबाइल, दस्तावेज आदि लूट लिया। विरोध पर उसकी पिटाई की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सीओ लहरपुर ने मौके पर जाकर जांच की है।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के कठ कुसुमा गांव निवासी संजीव कुमार बैंक मित्र के रूप में काम करते हैं। उन्होंने लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में खीरी की सीमा पर खनियापुर गांव में ग्राहक सेवा केंद्र खोल रखा है। शुक्रवार शाम ग्राहक सेवा केंद्र बंद कर पहले वह बाइक से अपनी रिश्तेदारी रतौली गए।
वहां से वापस अपने घर जा रहे थे। जब संजीव कुमार लहरपुर कोतवाली क्षेत्र मेें ही बहिया बैरामपुर मोड़ पर पहुंचे, तभी वहां पहले से घात लगाए बैठे चार बदमाशों ने तमंचा दिखा कर रोक लिया। बदमाशों ने लूटपाट की। विरोध पर बदमाशों ने उनकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन

चार लाख 72 हजार कैश, दो मोबाइल, बैंक से संबंधित कुछ जरूरी दस्तावेज आदि लूट लिया। किसी तरह संजीव ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी। सीओ लहरपुर अखंड प्रताप सिंह ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की है। कोतवाल विकास मिश्रा का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें