फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान योजना : सूची में नाम जानने के लिए नहीं होगा भटकना

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। आयुष्मान भारत योजना के लिए पात्र हैं या नहीं, इसे लेकर भी कई लोगों में असमंजस की स्थिति है। इसकी जानकारी के लिए वे भटकने को मजबूर हैं। पर अब लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा। निर्धारित केंद्रों पर जाकर सूची में अपना नाम देख सकते हैं। सीएमओ ने इसके लिए चार लोगों की जिम्मेदारी तय की है।
विज्ञापन

इनके मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक कर दिए गए हैं। इनके पास जाकर समस्या का निराकरण कर सकते हैं। आयुष्मान योजना के तहत जिले में 4.31 लाख परिवार चिह्नित किए गए है। इन परिवारों को पांच लाख तक का निशुल्क इलाज मिलेगा।
अमर उजाला की तरफ से आयुष्मान योजना को लेकर चलाए जा रहे अभियान में तमाम समस्याएं शिकायतकर्ताओं ने दर्ज कराई हैं। अधिकतर लोगों की समस्या है कि सूची देखने को नहीं मिल रही है। सूची में नाम है या नहीं, इसकी जानकारी कहां से की जाए। इस पर सीएमओ ने चार लोगों की जिम्मेदारी तय कर दी है।
विज्ञापन

इन लोगों के पास सभी लाभार्थियों की सूची उपलब्ध है। कोई भी जाकर सूची में अपना नाम देख सकता है। इनके मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक कर दिए है। इन नंबरो पर कॉल करके भी समस्या का समाधान करा सकते हैं। इससे लाभार्थियों को सूची में नाम देखने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
इनकी तय हुई जिम्मेदारी
सीएमओ ने चार लोगों की जिम्मेदारी तय की है। इनके मोबाइल पर कॉल कर समस्या का निस्तारण किया जा सकता है। इनमें जनसुविधा केंद्र प्रबंधक आशीष शुक्ला, मोबाइल नंबर- 9554200695, जनसुविधा केंद्र प्रबंधक सितान्शू सक्सेना मो.- 9807513253, जिला सूचना इकाई प्रबंधन सीएमओ कार्यालय आशीष कुमार श्रीवास्तव मो.- 8896408241 और जिला शिकायत प्रबन्धन सीएमओ कार्यालय नरेंद्र सिंह मो.- 8574747469 पर संपर्क किया जा सकता है।
2011 के अनुसार हुआ है चयन
अमर उजाला के अभियान में तमाम लोगों ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि उनका नाम सूची में नहीं है। इस सूची में कैसे नाम शामिल हो सकता है।
इस पर सीएमओ डॉ. आरके नैय्यर ने बताया 2011 कि सामाजिक आर्थिक जनगणना के अनुसार आयुष्मान में लाभार्थियों का चयन हुआ है।
नाम बढ़ाने का कोई प्रावधान नहीं है। केंद्र सरकार की तरफ से जब भी कोई सर्वे व निर्देश आएगा तभी सूची में नाम बढ़ व घट सकते है। इसके लिए किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें