सीतापुर। हजरत गुलजार शाह मैदान पर चल रहे अखिल भारतीय दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। पहली कुश्ती अयोध्या के बाबा नागेंद्र दास पहलवान व मोनू पहलवान राजस्थान के बीच हुई। रोमांचक मुकाबले में बाबा नागेंद्र दास पहलवान विजयी रहे।
दूसरा मुकाबला गाजियाबाद के मोहसिन पहलवान और गाजीपुर के मनोज के बीच रही। इसमें मोहसिन पहलवान ने अपने दांव से मनोज पहलवान को शिकस्त दी। इसके बाद तीसरी कुश्ती हिमाचल के ठाकुर पहलवान व नेपाल के शंकर थापा के बीच हुई।
इस मुकाबले में शंकर थापा ने ठाकुर पहलवान को करारी शिकस्त दी। इसी तरह वरुण पहलवान, शालू पहलवान, तालिब पहलवान, साहिल पहलवान, नागेंद्र पहलवान, गूंगा आदि पहलवानों ने भी अपने दांव से दर्शकों का दिल जीत लिया। दंगल के ठेकेदार शौकत पहलवान ने विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
20जेएनडी19: डायलिसिस वार्ड के बाहर लगे एस्पायरी डेट के फायर सेफ्टी सिलिंडर की तारीख देखते हुए।
20जेएनडी19: डायलिसिस वार्ड के बाहर लगे एस्पायरी डेट के फायर सेफ्टी सिलिंडर की तारीख देखते हुए।
20जेएनडी19: डायलिसिस वार्ड के बाहर लगे एस्पायरी डेट के फायर सेफ्टी सिलिंडर की तारीख देखते हुए।