फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: संचारी रोगों से बचाव के लिए किया जागरूक

Wed, 15 Oct 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। मोहद्दीनपुर में बुधवार को संचारी रोगों से बचाव के लिए ग्रामीणों व अभिभावकों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्राथमिक विद्यालय में एक संगोष्ठी एवं रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने गांव में भ्रमण कर ग्रामीणों को संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

रैली के उपरांत विद्यालय में गोष्ठी के दौरान आशा कमला देवी ने शिक्षकों, बच्चों व अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चला रही है। संचारी रोगों से बचाव के लिए स्वच्छता बेहद जरूरी है। उन्होंने साफ-सफाई के साथ ताजा भोजन करने व समय से बच्चों का टीकाकरण कराने के लिए सभी को जागरूक किया। प्रधानाध्यापक शफी अहमद ने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय आने व मच्छरों से बचाव के लिए साफ सफाई रखने को प्रेरित किया। इस मौके पर मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद शोयब, पुष्पा देवी सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें