फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बाल अधिकार और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Wed, 12 Nov 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर। पेस संस्था की ओर से बुधवार को ग्राम नौवापुर और लौंग श्री रामकुमारी बालिका इंटर कॉलेज में रैली निकाली गई। इसके माध्यम से बच्चों में अपने अधिकार व सुरक्षा को लेकर विधिक जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को बाल विवाह, बालश्रम और बाल तस्करी जैसे गंभीर समस्याओं के प्रति जागरूक भी किया गया। इसमें काफी संख्या में महिलाएं, बच्चे, अभिभावक, शिक्षक और स्थानीय लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

संस्था की सचिव राजविंदर कौर ने बताया कि बच्चों का बचपन उनके विकास की नींव है। उप निरीक्षक भरत यादव ने बताया कि बाल विवाह न केवल कानूनी अपराध है बल्कि यह बच्चियों के जीवन और शिक्षा दोनों को प्रभावित करता है।
उन्होंने कहा कि बालश्रम बच्चों के बचपन को छीन लेता है। संस्था के जिला समन्वयक सर्वेश शुक्ला ने बताया कि यह बच्चों की सुरक्षा के लिए समाज को सजग रहना होगा। कार्यक्रम में शिल्पी, मनीषा, महिपाल, बुलाकी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें