सिधौली। इलाके में कुचौरा बंगला के निकट नेशनल हाईवे पर गलत दिशा से आ बाइक सवार को बचाने के चक्कर में एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार लखनऊ के मड़ियांव इलाके के बसंत बिहार निवासी मन्नू लाल (56), सरोज (52), शालिनी (34), दुर्गेश कुमार (26) व आयुष (16) घायल हो गए। सभी को कस्बे के निजी अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने सभी को ट्रॉमासेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है। घटना के बाद बाइक सवार भाग गया। इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।