फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सम्मान निधि के नाम पर ठगी का प्रयास

Fri, 31 Jul 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटा। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत संहिजर कला में प्रधानमंत्री सम्मान निधि के नाम पर ठगी के प्रयास का मामला सामने आया है। गांव निवासी भूमिहीन किसान रामू अवस्थी ने एक व्यक्ति पर सम्मान निधि के नाम पर 10 हजार रुपये और एक किस्त की मांग करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



पीड़ित रामू अवस्थी ने बताया कि वह बुधवार को गांव के बाहर एक विद्यालय के पास बैठे थे। तभी आरोपी व्यक्ति ने उनसे सम्मान निधि मिलने के संबंध में पूछताछ की। रामू ने बताया कि उनके पास जमीन न होने के कारण उन्हें यह निधि नहीं मिल रही है।

इस पर आरोपी ने उन्हें 10 हजार रुपये और एक किस्त देने के बदले तहसील से जमीन का कागजात बनवा देने का प्रलोभन दिया। रामू के हामी भरने पर आरोपी तहसील गेट के सामने स्थित एक जनसुविधा केंद्र पर गया। उसने कथित तौर पर करीब 10 बीघा जमीन की फर्जी खतौनी बनवा दी।
विज्ञापन


जब रामू को यह खतौनी मिली तो उनके मन में शंका हुई। रामू ने लेखपाल विचित्र वर्मा को इसकी जानकारी दी। रामू अवस्थी ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 पर भी इसकी शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि इसी तरह कई लोगों के नाम फर्जी खतौनी बनवाकर सम्मान निधि हड़पने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने इस मामले की गहन जांच की मांग की है। लेखपाल विचित्र वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें