फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी भागा

Sun, 22 Feb 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सकरन (सीतापुर)। एक गांव निवासी एक महिला के साथ उसके गांव के ही युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। हालांकि वह चकमा देकर भाग निकला।
विज्ञापन

एक गांव निवासी 30 वर्षीय महिला शुक्रवार को अपनी पुत्री की तलाश में निकली थी। शाम को उसकी पुत्री खेलते हुए लापता हो गई थी। रास्ते में ही गांव निवासी अतीक ने महिला को जबरन पकड़ लिया।
आरोपी महिला को पड़ोस के एक खाली पड़े घर में ले गया, जहां दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। महिला के शोर मचाने पर आसपास से गुजर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए तो उसे दबोच लिया। हालांकि ग्रामीणों को चकमा देकर आरोपी मौके से भाग गया। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का मेडिकल भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें