फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कार्यालय का दरवाजा बंदकर एआरएम को पीटने का प्रयास

Tue, 29 Oct 2024 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर स्थित बसअड्डे के एआरएम कार्यालय में सोमवार को अनुबंधित बस मालिक और एआरएम से विवाद हो गया। आरोप है कि बस मालिक ने एआरएम को कार्यालय का दरवाजा बंदकर पीटने का प्रयास किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विवाद का कारण मनमाने परिचालक को बस में तैनात कराना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

एआरएम अरुण कुमार के मुताबिक वह सोमवार दोपहर अपने कार्यालय में काम कर रहे थे। इस दौरान एक अनुबंधित बस मालिक उनके कार्यालय में घुस आया। जबरन गलत काम कराने का दबाव बनाने लगा। जब उन्होंने मना किया तो आरोपी ने दरवाजा बंदकर मारने का प्रयास किया। शोर सुनकर कार्यालय के सभी स्टाफ मौके पर आ गए। इस बाद बस मालिक वहां से चला गया।
मौके पर पहुंचे बस अड्डा चौकी प्रभारी गजेंद्र ने बताया कि जांच में पाया गया कि बस मालिक अपनी बस में मनमुताबिक परिचालक तैनात करना चाहता है। जबकि एआरएम का कहना है कि यह काम उनके स्तर का नहीं है। एआरएम ने कोतवाली में तहरीर दी है। आरोपी से संपर्क किया जा रहा है। प्रभारी थानाध्यक्ष, दुर्गादत्त सिंह ने बताया कि अगर बस मालिक दोषी पाया जाएगा तो सरकारी अफसर से अभद्रता और शांतिभंग किए जाने जैसी धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें