फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के एटीएम हुए कंगाल, उपभोक्ता बेहाल

विज्ञापन
atm - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के अधिकांश एटीएम मंगलवार को कैशलेस रहे। इसकी वजह से खाताधारक कैश निकालने के लिए इधर उधर भटकते रहे। जब कैश नहीं मिला तो खाताधारकों ने किसी तरह अपना कामकाज निपटाया।
विज्ञापन

मंगलवार को बैंकों में कोई अवकाश भी नहीं था। ऐसे में जरूरतमंद एटीएम के सहारे जब कैश निकालने पहुंचे तो एटीएम मौके पर दगा दे गए। सीतापुर शहर के एटीएमों का हाल यह था आंख अस्पताल रोड पर करीब 10 एटीएम लगे हुए हैं। लेकिन मंगलवार दोपहर बाद किसी भी एटीएम में पैसा नहीं था।
ऐसे में खाताधारक आते वह अपना कार्ड लगाते। जब कैश नहीं मिलता तो वह गुस्साते हुए निकले जाते। कैश न मिलने से उधारी लेकर अपना कामकाज निपटाया, तो किसी ने बुधवार को बैंक खुलने पर ही कैश निकालने की बात कही। इससे खाताधारकों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी।
विज्ञापन

रामप्रकाश यादव ने बताया शहर के एटीएमों का हाल बहुत ही खराब है। यह आए दिन कैशलेस हो जाते है। इसकी वजह से बैंक जाकर लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ता है।
सुधांशु सिन्हा एटीएम न भरने से शहरवासी बहुत परेशान होते है। इस समय जब कोरोना कॉल चल रहा है तो बैंक जाने से बचते है। लेकिन जब यहां पर कैश नहीं है तो मजबूरी में बैंक जाना पड़ेगा। श्याम मिश्रा का कहना है बैंक अफसरों से बहुत ही लापरवाही बरती जा रही है। इसमें सुधार की जरूरत है। अखिलेश वर्मा का कहना है कैश न मिलने से जरूरी काम लटक गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें