फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम खाली, कैश के लिए भटके लोग

विज्ञापन
अग्रसेन पार्क के सामने आर्यावर्त बैंक एटीएम में कैश न होने से पसरा सन्नाटा ।(संवाद) - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। एक तरफ कोरोना का संकट दूसरी तरफ सहालग के मौसम ने शनिवार को कैश को लेकर आम आदमी को परेशान करके रख दिया है। शहर के अधिकांश एटीएम कैशलेस रहे। वीकेंड लॉकडाउन के चलते लोग मजबूरी में घर से बाहर निकले तो उन्हें कैश के लिए एटीएम दर एटीएम भटकना पड़ा। लेकिन उनको कहीं पर भी कैश नहीं मिल सका। इससे उनको काफी दिक्कतें आई।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शासन ने शनिवार व रविवार को वीकेंड लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। शनिवार को लॉकडाउन का पहला दिन था। इस दिन सड़कों पर सन्नाटा था। एटीएम के शटर तो खुले हुए थे, लेकिन कैश नहीं था। शहर के आंख अस्पताल रोड पर करीब 15 एटीएम लगे हुए हैं। अगर एसबीआई की बात छोड़ दी जाए तो किसी भी एटीएम में कैश नहीं था।
इस समय जब लोगों को बीमारी के चलते पैसे की सख्त जरूरत पड़ रही है तो वह उनको कैश का इंतजाम करने में ही पसीने छूट रहे है। शनिवार को हाल यह था कि चुंगी चौकी से लेकर आंख अस्पताल तक के सभी एटीएम पर लोग कैश निकालने के लिए प्रयास करते रहे। लेकिन उनको सफलता नही मिल सकी। बंदी के चलते वह दूसरे लोगों से भी पैसे देने की बात कही, लेकिन उन्होंने भी बंदी का हवाला देते हुए कैश देने से साफ मना कर दिया। इसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतें आई।
विज्ञापन

भटकते रहे लोग
शहर के आंख अस्पताल पर लगे आईडीबीआई बैंक का एटीएम शनिवार को कैशलेस रहा। यहां पर लोग आए, वह काफी देर तक इधर-उधर भटकते रहे। लेकिन उनको कैश नहीं मिल सका। मोहित ने बताया कि कल भी इसी एटीएम पर आया था, उस समय भी कैश नहीं था।
आई दिक्कतें
आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम आंख अस्पताल रोड पर लगा हुआ है। शनिवार को सुबह से लोग बराबर कैश के लिए यहां पर आ रहे थे। लेकिन किसी को भी कैश नहीं मिल सका। मजबूरी में वह बैरंग ही वापस लौट गए। इससे इनको कैश का इंतजाम करने में काफी दिक्कतें आई।
मायूस होकर लौटे खाताधारक
बैंक ऑफ बड़ौदा बैंक का एटीएम भी मौके पर दगा दे गया। वीकेंड लॉकडाउन के चलते निकलना मुश्किल हो रहा था। लोगों को दवाइयों का इंतजाम करना पड़ रहा था। इसकी वजह से लोग यहां पर कैश निकालने के लिए आए। लेकिन वह मायूस होकर वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें