सिधौली। कमलापुर थाना क्षेत्र के केवलपुर गांव निवासी कौशल किशोर मंगलवार को सिधौली के बिसवां चौराहे पर स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में पैसा निकालने गया था। पीड़ित के मुताबिक उसी समय दो व्यक्ति आ धमके और एटीएम कार्ड छीन लिया। जब तक वह कुछ समझता बाहर खड़े अपने तीसरे साथी के साथ वह बाइक पर सवार होकर भाग निकले।
कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर एटीएम से दो हजार रुपये निकालने का मैसेज आया। इस पर पीड़ित ने बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल कर एटीएम बंद कराया। घटना की तहरीर पुलिस को दी। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है।