हरगांव। अटेवा (ऑल टीचर्स एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन) की ओर से ब्लॉक सभागार में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एनपीएस (राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली) और निजीकरण का पुरजोर विरोध किया गया।
वक्ताओं ने पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू करने की आवश्यकता पर बल देते हुए एनपीएस और निजीकरण के नकारात्मक प्रभावों पर चर्चा की। इस दौरान भानु प्रताप रावत, मनोज चतुर्वेदी, नीतीश वर्मा, मनोज कुमार, मदन कुमार, ब्रजेंद्र कुमार, विपिन चंद्र, अजय मौर्य, अशफाक खां, रामचंद्र और सुनील आदि ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक स्तर पर अटेवा के विभिन्न पदाधिकारियों का भी चयन किया गया।