फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास की दूसरी किस्त मांगने पर दंपती को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
तालगांव (सीतापुर)। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी द्वारा दूसरी किस्त नहीं मिलने पर तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देने से भड़के प्रधान के गुर्गों ने घर में घुसकर दंपती की पिटाई कर दी। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी। पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत माखपुर के मजरा कैमहरा निवासी गजराज को एक साल पहले प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला था। पहली किस्त पाकर लाभार्थी ने आवास बनवाने का कार्य शुरू कराया। इसके बाद काफी दिन बीतने पर भी आवास की दूसरी किस्त नहीं मिली। लिहाजा, आवास का कार्य अधूरा रह गया।
लाभार्थी गजराज ने 5 सितंबर को तहसील दिवस में आवास की दूसरी किस्त दिलाए जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। एसडीएम लहरपुर व लेखपाल आदि की टीम ने शुक्रवार को गांव पहुंचकर निर्माणाधीन आवास का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

आरोप है कि अफसरों के वापस जाते ही प्रधान आबिदा खातून के देवर मो. नईम व उसके साथियों आबिद, जाहिद अली, वकील अहमद, अहमद रजा लाठी-डंडों से लैस होकर उसके घर आ धमके और जातिसूचक गालियां देते हुए पिटाई करने लगे।
जिससे गजराज व उसकी पत्नी राजेश्वरी को चोटें आई हैं। कोतवाली प्रभारी रणवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें