सीतापुर। मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक लखनऊ में 30 मई को प्रस्तावित है। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र से एएसओ मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में हिस्सा लेंगे। उपायुक्त उद्योग संजय सिंह ने बताया कि सीतापुर का कोई मामला पेंडिंग अथवा स्थानांतरित नहीं हैं। इसलिए यहां से कोई उद्यमी मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में नहीं जा रहा है।
विभाग के प्रतिनिधि के तौर पर एएसओ बैठक में हिस्सा लेकर पक्ष प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने बताया कि उद्यमियों की समस्याओं का समाधान जिला उद्योग बंधु की बैठक में कर दिया जाता है। इसके अलावा व्यक्तिगत रूप से उद्यमियों से लगातार संपर्क कर आने वाली समस्याओं का समाधान कराया जाता है।