फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अशोक रावत ने संभाला प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार

Sun, 28 Jun 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत ने संभाला कार्यभार। स्रोत: भाजपा
विज्ञापन
सीतापुर। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष व मिश्रिख सांसद अशोक रावत ने शनिवार को अपना कार्यभार संभाल लिया है। निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया ने उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी। इससे पूर्व नेताओं ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण किया। कार्यभार संभालते ही प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी 2027 के चुनाव में मोर्चा समाज की भागीदारी और आशीर्वाद से सरकार बनाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूलमंत्र को दोहराते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग की हिस्सेदारी सुनिश्चित करने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रदेश के पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें