फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: फाइलेरिया की दवा खिलाने गई आशा कार्यकर्ता को पीटा

Sun, 22 Nov 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर। विकासखंड लहरपुर क्षेत्र के ग्राम निबौरी में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत एमडीए की दवा खिलाने गई आशा कार्यकर्ता शिवांकी की पिटाई का मामला सामने आया है। पीड़िता ने स्वास्थ्य विभाग व पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को आशा कार्यकर्ता गांव में लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिला रही थी। इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति ने दवा की पुड़िया बांधकर देने और बाद में सेवन करने की बात कही। इस पर आशा कार्यकर्ता ने बताया कि अभियान के निर्देशानुसार दवा मौके पर ही खिलाई जाएगी। आरोप है कि उसकी इस बात से नाराज होकर परिवार के मुखिया ने उसके साथ अभद्रता करते हुए पिटाई कर दी। घटना से आहत आशा कार्यकर्ता ने सीएचसी अधीक्षक और पुलिस को सूचना दी। शनिवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद वाजपेयी और बीडीओ प्रदीप कुमार चौधरी ने गांव पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी लेने के साथ ही लोगों को जागरूक कर दवा का सेवन भी कराया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें