फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए अर्पित का चयन

विज्ञापन
17jjrp03- बेरी में आयो​जित कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

सिधौली। गांधी विद्यालय में हाईस्कूल के छात्र अर्पित राज का चयन बरेली में होने वाली राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। गांधी विद्यालय के शारीरिक शिक्षक, क्रीड़ा प्रभारी भूषण मिश्र ने बताया कि जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम हरदोई में संपन्न हुई मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में अर्पित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। मंडलीय प्रतियोगिता में लखनऊ मंडल की छह टीमें लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर, हरदोई, उन्नाव व रायबरेली ने प्रतिभाग किया था। इसमें प्रथम स्थाने पाने के चलते अर्पित का चयन राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. केके शुक्ला ने अर्पित को शुभकामनाएं देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया व हरसंभव मदद का आश्वाशन भी दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें